{"_id":"575daf334f1c1b293e11bbf6","slug":"jail-shakedown-mobile-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में तलाशी, मोबाइल मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में तलाशी, मोबाइल मिला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी मोबाइल फोन का संचालन बंद नहीं हो पा रहा है। रोजाना तलाशी के बाद भी बैरकों से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी हैं। कारागार में देर रात चले तलाशी अभियान में बंदी से फोन मिलने पर अधिकारियों ने उसकी जमकर खबर ली।
नई मंडी कोतवाली में जेलर की तहरीर पर आरोपी बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेल में रोजाना फोन चलने की शिकायत पर शनिवार रात अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सभी बैरकों की तलाशी ली गई।
तलाशी की कार्रवाई के दौरान बैरक नंबर 18-ए में बेहड़ा आस्सा निवासी बंदी सुधीर पुत्र महक सिंह के पास से एक मोबाइल फोन मिला। जेलर ने बंदी से फोन लेकर जब्त कर लिया। मोबाइल फोन मिलने पर अधिकारियों ने बंदी की जमकर क्लास ली। जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर बंदी के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
कारागार की ट्यूबवेल खराब, हंगामा
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में रोजा इफ्तार के दौरान ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आ जाने से पानी की सप्लाई बंद हो जाने पर बंदियों ने हंगामा काटा। जेल में रविवार शाम बंदी रोजा इफ्तार की तैयारियों में जुटे थे।
इस समय कारागार में करीब 1100 बंदियों द्वारा रोजा रखा जा रहा हैं। इफ्तार से कुछ देर पहले अचानक जेल की ट्यूबवेल में खराबी आ गई। जिसमें स्टार्टर का खराब होना बताया जा रहा है। उसके खराब होने से ट्यूबवेल बंद हो गई। ट्यूबवेल के बंद होते ही कारागार के भीतर पानी की सप्लाई बंद हो गई और रोजेदारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया।
बंदियों ने हंगामा कर दिया। पानी सप्लाई बंद होने का पता चलने पर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक व्यवस्था कर रोजेदार बंदियों के लिए पानी भिजवाया। अधिकारियों ने बंदियों को समझा-बुझाकर शांत किया।