फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information on candidates ran police firing

प्रत्याशियों में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Fri, 16 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Information on candidates ran police firing
शाहपुर। बरवाला में जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 17 के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच रैली निकाले जाने के दौरान नोकझोंक से मामला गर्मा गया। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर अधिकारी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी फोर्स लगाकर उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

शाहपुर के गांव बरवाला में वार्ड-17 से  जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इंद्रवीर और धीरेंद्र आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से चुनावी रंजिश है। प्रचार के अंतिम दिन दोनों शक्ति प्रदर्शन के लिए बरवाला में रैली निकाल रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक एक मोहल्ले में रैली निकाली जा रही थी, तभी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मामूली से बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इसी बीच  किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। गांव में फायरिंग होने से हड़कंप मच गया।  सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव की ओर दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा, सीओ फुगाना इंसपेक्टर सिंह आदि के अलावा कई थानों की फोर्स के साथ क्राइम ब्रांच की टीम और पीएसी गांव में पहुंची। गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सभी अधिकारियों ने गांव में ही कैंप कर रखा है।

 फायरिंग से गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि गांव में दोनों प्रत्याशियों के द्वारा बिना अनुमति के रैली निकाली गई है, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी इंद्रवीर सिंह चेयरमैन ने बताया कि उसने चुनाव प्रचार का समय रहते  रैली निकाली है।


दोनों पक्ष पहले भी आते रहे हैं आमने-सामने
मुजफ्फरनगर। बरवाला में हुई फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों के बीच काफी समय से चुनावी रंजिश चली आ रही है। बीडीसी, प्रधानी और जिला पंचायत के चुनावों में हमेशा से इनके प्रत्याशी आमने-सामने रहते हैं। जिसके चलते बरवाला को शाहपुर का सबसे संवेदनशील गांव माना जाता है।  ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के समर्थकों में जरा सी बातों पर झगड़े होना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed