{"_id":"6adcc975ee5070636802e3dd","slug":"62-vehicles-challaned-four-buses-seized-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155855-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 62 वाहनों के चालान, चार बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 62 वाहनों के चालान, चार बसें सीज
विज्ञापन
फोटो
स्लीपर, लग्जरी और पर्यटक बसों की जांच में मिलें अनियमितताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। यात्री वाहनों में नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग ने शनिवार सुबह चार बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार बसों को सीज कर दिया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में स्लीपर, लग्जरी और पर्यटक बसों की विशेष रूप से जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने परमिट की शर्तों, बसों की तकनीकी स्थिति और यात्री सुरक्षा से जुड़े मानकों की पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन, पर्यटक परमिट का निर्धारित उद्देश्य से अलग इस्तेमाल और स्वीकृत संरचना में अनधिकृत बदलाव जैसी अनियमितताएं सामने आएं। टीम ने बसों में रिफ्लेक्टर, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज की भी जांच की।
संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) आनंद वर्धन ने बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल की। इसके अलावा व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों की जांच करते हुए ओवरलोडिंग और दस्तावेज की कमी मिलने पर भी कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अनियमितता मिलने के बाद कार्रवाई की गई।