{"_id":"6adbf846ff7090127a0e71e6","slug":"rs240-lakh-fraud-in-the-name-of-pm-janman-housing-scheme-contractor-booked-for-cheating-three-familiesthree-contractors-booked-so-far-in-kabirdham-money-taken-in-the-name-of-house-construction-but-houses-left-incomplete-and-money-not-returne-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4866937-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में जनमन आवास के नाम पर कथित ठगी: तीन हितग्राहियों से 2.40 लाख लेने का आरोप, ठेकेदार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में जनमन आवास के नाम पर कथित ठगी: तीन हितग्राहियों से 2.40 लाख लेने का आरोप, ठेकेदार पर एफआईआर
Sat, 24 Oct 2026 08:34 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:34 PM IST
सार
कबीरधाम में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत कथित ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। दुलदुला के तीन हितग्राहियों से 2.40 लाख रुपये लेने के आरोप में ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायत बाद कार्रवाई की गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला में तीन हितग्राहियों से रकम लेने के बाद आवास निर्माण अधूरा छोड़ने और पैसे वापस नहीं करने के आरोप में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ चिल्फी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
तीन हितग्राहियों से 2.40 लाख रुपये लेने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, ग्राम पंचायत बेंदा के आश्रित ग्राम दुलदुला निवासी राजिम धुर्वे, उनके बड़े भाई सोनेलाल धुर्वे और पड़ोसी छिरवैया धुर्वे के नाम पर प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि पूर्व सरपंच पति शेख निजामुद्दिन ने तीनों के मकान बनवाने की जिम्मेदारी ली थी। हितग्राहियों का आरोप है कि ठेकेदार ने आवास निर्माण के नाम पर उनसे रकम ली, लेकिन मकानों का निर्माण पूरा नहीं कराया। शिकायत में प्रत्येक हितग्राही से 80-80 हजार रुपये, कुल 2 लाख 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। रकम वापस मांगने पर पैसे नहीं लौटाए जाने के बाद हितग्राहियों ने पुलिस से शिकायत की।
जनमन आवास से जुड़े दो अन्य मामलों में भी एफआईआर
जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण से जुड़े कथित धोखाधड़ी के दो अन्य मामले भी दर्ज हो चुके हैं। ग्राम आमानारा निवासी बैसाखू बैगा ने ठेकेदार तुमेश गोड़ के खिलाफ तरेगांव जंगल थाने में शिकायत की थी। वहीं, ग्राम राजाढ़ार निवासी देवसिंह ने ठेकेदार कुमार मेरावी के खिलाफ चिल्फी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तरह जिले में योजना से जुड़े तीन मामलों में अब तक कुल 7.49 लाख रुपये की कथित ठगी के आरोप सामने आए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई की बात कही
कवर्धा विधायक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आवास निर्माण के नाम पर हितग्राहियों से धोखाधड़ी और सरकारी योजना की राशि के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।