फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Including two reports against SP leader

सपा नेता समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली इलाके में मंगलवार रात किराए की दुकान को लेकर हुए हंगामे में सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ महिलाओं को बदनाम करने, बंधक बनाने और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के चिकित्सक डॉ रविंद्र सिंह और कामरान जैदी के बीच एक दुकान को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार रात इस मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस को दुकान में वेश्यावृत्ति होने की सूचना दी गई। महिलाओं को पुलिस थाने ले गई तो पूछताछ में मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन


एक महिला के पति अरशद की ओर से सपा नेता शवाब जैदी और हसनैन जैदी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ डॉ रविंद्र सिंह ने भी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। चिकित्सक के अनुसार आरोपी भीड़ को उनके खिलाफ उकसा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने इलाज कराने आई चार महिलाओं और एक बच्चे को बंधक बनाया और उन्हें बदनाम किया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सपा नेता शबाब जैदी का कहना है कि दुकान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। भीड़ इकट्ठी देखकर वह भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed