{"_id":"79bd4ce81e829460186a0d0099596fa2","slug":"in-the-case-of-child-selling-muzaffarnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन ब्याही मां के बच्चे पर लग रही थी बोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिन ब्याही मां के बच्चे पर लग रही थी बोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर में एक शर्मनाक करतूत से लोगों के सिर शर्म से झुक गए हैं। बिन ब्याही मां से जन्मे एक नवजात बच्चे को बेचने के लिए बोली लगाई जा रही थी। ज्यादा पैसे देने वाले को बच्चा दे दिया गया।
बोली में शामिल एक व्यक्ति ने नाराज होकर पुलिस को इत्तिला कर दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन के नवजात को भी बरामद कर लिया गया है। नवजात को फिलहाल एक नर्सिंगहोम में पुलिस की हिरासत में रखा गया है। पुलिस उस युवती की खोजबीन में जुटी है, जिसने इस बच्चे को जन्म दिया था।
पूरा घटनाक्रम नई मंडी इलाके से जुड़ा हुआ है। अंकित विहार कालोनी में डॉ जितेंद्र चौधरी का मकान और क्लिनिक है। पुलिस के मुताबिक एक युवती (बिन ब्याही मां) ने सोमवार को डॉक्टर के यहां डिलीवरी कराई। लड़के को जन्म देने के बाद युवती अपने घर चली गई। डॉक्टर ने बच्चे को बेचने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
बच्चा खरीदने के लिए सरवट निवासी सलीम अहमद भी पहुंचा। बकौल सलीम, सोमवार को बच्चा उसे 20 हजार रुपये में बेचना तय हुआ था। इसी दौरान डॉक्टर ने उससे कहा कि दूसरी पार्टी 50 हजार रुपये दे रही है और उसके सामने ही बच्चा उन्हें सौंप दिया। इस पर सलीम बिफर पड़ा और सीधे नई मंडी कोतवाली पहुंचा।
सलीम ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देते हुए बच्चा बेचे जाने की जानकारी पुलिस को दी। तत्काल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने मामले की छानबीन की और आरोपी डॉक्टर जितेंद्र चौधरी को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर की निशानदेही पर बच्चे को शहर के एक दंपति से बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने नवजात की मां के बारे में भी डॉक्टर से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को युवती का पता नहीं बताया पाया। उसका कहना था कि युवती उसके संपर्क में आई थी और बगैर खर्च के डिलीवरी करने की बात कही थी। आठ माह के बच्चे को जन्म देने के बाद युवती चली गई।
पुलिस युवती की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल बरामद हुए नवजात शिशु को मेरठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल में पुलिस देखरेख में रखा गया है। बच्चे की तबीयत सही नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को ठीक तरीके ट्रीटमेंट नहीं मिला है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी डॉ जितेंद्र चिकित्सा से संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिखा पाया। उसके खिलाफ बच्चे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।