{"_id":"57d850ef4f1c1ba73dd4817d","slug":"imam-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के इमाम को हटाने की मांग को लेकर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद के इमाम को हटाने की मांग को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को खदेड़ती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरौली के गांव खाईखेड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों ने जामा मस्जिद के इमाम पर फिरकापरस्त ताकतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने ईद की नमाज बिना इमाम के अदा कर विरोध जताया। बाद में एसडीएम जानसठ उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। उधर, मस्जिद के इमाम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
गांव खाईखेड़ा में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा कराने के समय मुस्लिम समाज के लोगों ने जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान पर गांव के अमन-चैन को बिगाड़ने का आरोप लगाया। मुनीर आलम, असलम, शाहिद, मोहम्मद सऊद, साबिर, हुसैन अहमद, हाफीज अब्दुल सत्तार, अब्दुल समद, अब्दुल वहाब, आस मोहम्मद, जान मोहम्मद, मेहताब, रहमान, शाने आलम आदि लोगों ने हंगामा करते हुए बिना इमाम अलग नमाज अदा कर अपना विरोध जताया।
ग्राम प्रधान वसीम की सूचना पर डीएम डीके सिंह और एसएसपी दीपक कुमार को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम उमेश मिश्रा, सीओ भोपा अकील अहमद, ककरौली थानाध्यक्ष संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों के सामने लोग इमाम हटाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उन्हें किसी तरह शांत किया गया। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान ने कहा कि कुछ लोग उनकी खिलाफत में हैं। इसीलिए गलत आरोप लगाए जाते हैं। उनकी ओर से कुछ भी गलत नहीं किया जा रहा है।