फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal mining in the canal

नहर में अवैध खनन करते पकड़े लोगों को भाकियू जिलाध्यक्ष ने छुड़ाया

Thu, 12 Oct 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Oct 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in the canal
गंगनहर पर छापामारी करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली एसडीएम कन्हई सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ गंगनहर में रेत खनन करते छह लोगों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की रेत से भरी दो भैंसा-बुग्गी और चार घोड़े-तांगों को भी कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने रेत निकालते पकड़े गए कई किसानों को जबरन छुड़ा लिया। इस मामले में संगठन के जिलाध्यक्ष की सिंचाई विभाग के अधिकारियों से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।       
विज्ञापन


गंगनहर के बंद होते ही रेत खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से गंगनहर में रेत खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिसकी अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी। बुधवार सुबह एसडीएम कन्हई सिंह, तहसीलदार अमित कुमार, सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह, गंगा कैनाल मेरठ के एसडीओ आरके शर्मा और अन्य सिंचाई विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ गंगनहर पर पहुंचे। पुलिस ने रेत खनन करते लोगों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के रेत से भरे वाहन भी कब्जे में ले लिए। कुछ किसानों को पकड़ने की सूचना पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर पर पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों और पुलिस से जबरन किसानों और उनकी भैंसा-बुग्गियों को छुड़ा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष की सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस रेत खनन करते हुए छह लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की रेत से भरी दो भैंसा-बुग्गी और चार घोड़े-तांगों को भी कब्जे में ले लिया। सींचपाल ओमप्रकाश की तहरीर पर मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर निवासी अमर कुमार पुत्र रामशरण, भूड़ निवासी पवन पुत्र नत्थन, मंसूरपुर के गांव नावला निवासी हासिम पुत्र बंदा और साजिद पुत्र हासिम, गांव रायपुर नंगली निवासी भालू पुत्र वीरेंद्र और सतेंद्र पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।       
   
गंगनहर से रेत निकालने पर किसानों को रोका गया तो भाकियू चुप नहीं बैठेगी। सिंचाई विभाग के अधिकारी एनजीटी का हवाला देते हैं। जब एनजीटी का पालन अधिकारी ही नहीं कर रहे हैं तो किसान भी इसे कतई नहीं मानेंगे - राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष, भाकियू।       

     
रेत खनन किसी भी सूरत मेें नहीं होने दिया जाएगा। रेत खनन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खनन रोकने के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारी चौकी बनाकर तैनात कर दिए गए हैं -कन्हई सिंह, एसडीएम, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed