फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   He went two prisoners in the district jail guard

जिला जेल में दो बंदी रक्षक भिड़े

Sun, 10 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
He went two prisoners in the district jail guard
fight in jail - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में ड्यूटी बदलने को लेकर दो बंदीरक्षकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान चोट लगने से एक बंदीरक्षक लहूलुहान हो गया। जेल के स्टाफ ने दोनों को छुड़ाया। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए दोनों बंदीरक्षकों को जेल से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


जेल में बंदियों की मारपीट तो रोज सुनते आए हैं, लेकिन शनिवार को ड्यूटी बदले जाने के दौरान  हुई कहासुनी में दो बंदीरक्षकों में  ही जबरदस्त मारपीट हो गई। दोपहर दो बजे बंदीरक्षकों की आपस में ड्यूटी बदली जा रही थी। एक बंदीरक्षक करीब ढाई बजे अपनी ड्यूटी पर आया। जिससे बदली होनी थी, उस बंदीरक्षक ने लेट आने की बात कहकर  विरोध प्रकट किया। इस बात पर लेट आने वाले बंदीरक्षक ने दूसरे को गाली दे दी। 
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों में पहले कहासुनी और बाद में मारपीट होने लगी। दोनों में जमकर गाली-गलौज हुई और लात-घूंसे चले। मारपीट में वर्दी भी फट गई। आसपास ड्यूटी कर रहे स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग-थलग किया। छूटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को गाली देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में एक बंदीरक्षक के माथे पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। अधीनस्थों ने मामले की जानकारी जेल अधीक्षक को दी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने दोनों को अपने सामने बुलवाकर मामले की जानकारी ली। बाद में सजा के तौर पर दोनों को ड्यूटी से हटाते हुए जेल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed