फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Haryana police attack in Khalpar

खालापार में हरियाणा पुलिस पर हमला, कबाड़ी की गिरफ्तारी पर हुआ हंगामा

Fri, 02 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana police attack in Khalpar
खालापार में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खालापार में कबाड़ी को उठाने आई हरियाणा पुलिस को लोगों ने घेर लिया। चोरी के वाहन खरीदने के मामले में युवक को हिरासत में लेने पर भीड़ भड़क गई। भीड़ ने हरियाणा पुलिस की टीम को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। हरियाणा पुलिस ने मदद के लिए स्थानीय पुलिस को कॉल की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों को बंधन मुक्त कराया।        
विज्ञापन


हरियाणा के यमुना नगर सदर थाने के एएसआई श्यामलाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम खालापार पहुंची। पुलिस अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य सद्दाम को भी साथ लेकर आई थी। पकड़े गए आरोपी सद्दाम ने चोरी के वाहन खालापार के मीनाक्षी चौक पर एक कबाड़ी को बेचना स्वीकार किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे खालापार में कबाड़ी के मकान में दबिश दी गई। कबाड़ी को पकड़ लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने शोरशराबा मचा दिया। इस बीच भीड़ एकत्र हो गई और जबरन सलमान को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने इसका विरोध किया तो लोगों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। भीड़ ने टीम को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने हंगामा कर पुलिस से कबाड़ी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ते देख हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस टीम को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कबाड़ी सलमान को हिरासत में ले लिया। हालांकि मौके से वाहन चोर सद्दाम द्वारा बताई गई गाड़ी या उसके पार्ट्स बरामद नहीं हो सके हैं। जांच-पड़ताल के बाद टीम कबाड़ी को हिरासत में लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो गई।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस को जानकारी नहीं दी गई होगी। बाहर की पुलिस को पहले संबंधित क्षेत्र के थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस टीम या हलके दरोगा को साथ लेकर दबिश दी जानी चाहिए। हालांकि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।            

सादी वर्दी में दबिश  देना पड़ा भारी            
मुजफ्फरनगर। हरियाणा पुलिस की टीम सादी वर्दी में थी, जबकि केवल एएसआई ही वर्दी में साथ थे। ऐसे में लोगों ने युवक को हिरासत में लेने का विरोध करने के साथ टीम को बाहरी लोग समझकर घेर लिया। शोर मचाकर लोगों को बदमाश होने की जानकारी दी गई थी।       


चोरी के वाहनों से पुलिस बेखबर            
मुजफ्फरनगर। स्थानीय स्तर पर पुलिस और मुखबिर तंत्र पूरी तरह फेल है। शहर में दूसरे राज्यों से चोरी के वाहन खरीदकर काटे जा रहे हैं। शहर में दूसरे जनपद की पुलिस ने दबिश दी तो इस मामले से पर्दा उठा। इसके चलते स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। कबाड़ियों की कुंडली खंगालने के साथ उनके रिकार्ड की जांच-पड़ताल की जा रही है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed