फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Half million robbers caught

बाग के ठेकेदार से डेढ़ लाख लूटने वाले पकड़े  

Thu, 04 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Half million robbers caught
पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के गांव सिकरेड़ा के पास वाहन चालक की साजिश से लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लूट में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से बाइक, तमंचा, लूट में प्रयुक्त मोबाइल और पिकप बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


एसओ जयभगवान यादव ने बताया कि मंगलवार शाम आफताब पुत्र जहांगीर निवासी खिजनावर, थाना  फतेहपुर, जनपद सहारनपुर पिकप से बरेली से आम बेचकर आ रहा था।  पिकप के चालक गुलफाम पुत्र इकबाल व हेल्पर इसरार पुत्र शकूर  
विज्ञापन


निवासीगण ग्राम भनेड़ा थाना देवबन्द की नीयत खराब हो गई।  चालक गुलफाम ने अपने परिचित तीन बदमाशों सरफराज पुत्र यासीन निवासी खेडी  सराय थाना मीरापुर, शफाकत पुत्र मोहब्बत व अरशद पुत्र आस मोहम्मद निवासीगण  ग्राम अकबरपुर थाना बहसूमा, जिला मेरठ को अपने मोबाइल से डेढ़ लाख रुपये लेकर मीरापुर की ओर आने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों से मिलीभगत कर चालक गुलफाम ने गांव सिकरेड़ा के निकट पिकप लूटने का नाटक रचा। योजना के अनुसार तीनों बदमाश एक बाइक पर आए और उन्होंने सिकरेड़ा के पास हाथ का इशारा कर पिकप को रोक  लिया और तमंचे के बल पर आफताब से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।


बाग ठेकेदार आफताब ने घटना की पुलिस को जानकारी दी तो  पुलिस ने सबसे पहले चालक गुलफाम और हेल्पर इसरार से गहन पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने पूरी घटना पुलिस को  बता दी। पुलिस ने मंगलवार रात को ही लूट में शामिल सरफराज, शफाकत व अरशद को लूटे गए डेढ़ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों से लूट में  शामिल बाइक और एक तमंचा कारतूस सहित बरामद किया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed