{"_id":"57d1b4954f1c1bce7631728b","slug":"group-administrator-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप एडमिन और मेंबर के खिलाफ मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रुप एडमिन और मेंबर के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में चल रहे व्हाट्सअप ग्रुप पर भारत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रुप एडमिन और ग्रुप मेंबर के विरुद्ध तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहपुर थाने पहुंचे भाजपा नेताओं नितिन मालिक, धर्मबीर बालियान, सम्राट चौधरी, विजय चौधरी आदि ने तहरीर देते हुए बताया कि एक वॉट्सअप ग्रुप पर शाहपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने भारत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि टिप्पणी किए जाने के पीछे एक सोची समझी साजिश है। जो लोग माहौल बिगाड़ने के साथ धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रच रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत माता के प्रति अशोभनीय टिप्पणी से धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने उक्त आरोपी एवं ग्रुप एडमिन पर रासुका लगाने की मांग की है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गिरीश त्यागी ने बताया कि ग्रुप एडमिन के माध्यम से आरोपी का पता लगाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।