फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gas Warehouse unveils loot

गैस गोदाम पर हुई लूट का खुलासा

Tue, 13 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gas Warehouse unveils loot
डेमो पिक
चरथावल पुलिस ने गैस गोदाम पर कर्मचारी को घायल कर दो लाख की नगदी लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। शामली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े तीन बदमाशों में एक ने चरथावल की घटना में संलिप्त होना कबूल किया है। जबकि उनके तीन साथी फरार हैं।    
विज्ञापन

 
30 अगस्त को चरथावल बालाजी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर बाइक सवार चार बदमाशों ने कर्मचारी रामगोपाल को घायल कर लूटपाट की थी। एसएचओ कमल सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले शामली क्राइम ब्रांच ने स्कॉर्पियो चालक की हत्या और लूटपाट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक पिंटू शर्मा निवासी गांव सारा थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद ने चरथावल की गैस गोदाम की लूटपाट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


उसने तीन साथियों के नामों का भी खुलासा कर दिया है। 
विशाल ने तमंचे की बट मारकर रामगोपाल को घायल किया था। हालांकि उसने लूट की रकम को फरार आरोपियों के पास होने का दावा किया है। बताया कि गैस गोदाम से लूटी कुल रकम 45,700 रुपये थी, जिसका बंटवारा नहीं हो पाया था। पूरी रकम फरार तीन आरोपियों के पास बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरधना के युवक ने की थी रेकी      
पुलिस के मुताबिक निरधना के युवक ने पहले कोई अन्य काम कराने के लिए चारों से कहा, लेकिन फंसने के डर से वह काम नहीं हो पाया, तो गैस गोदाम पर लूट की सलाह दे दी। चारों युवक निरधना में रेकी करने वाले युवक के पास ठहरे थे। पूरी रणनीति के बाद 30 अगस्त को चारों ने वारदात को अंजाम दिया। चारों बदमाशों की जेल में दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed