{"_id":"58ebd05b4f1c1b6137cf5ac0","slug":"gangrape-threat-to-kill-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप, जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप, जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
gangrape
विदेश में रह रहे पति की गैर मौजूदगी में पांच युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता से तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल कराने की तैयारी में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता का पति विदेश में नौकरी करता है। विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। मंगलौर, दतियाना और लद्दावाला निवासी युवकों ने चार अप्रैल को घर में घुसकर तमंचे के बल पर पीड़िता से गैंगरेप किया। आरोपियों ने घटना का जिक्र करने पर उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
बताया कि आरोपी रोजाना उसे जान से मारने की धमकी देकर अलग-अलग जगहों पर बुलाते हैं। जिसके चलते उसका जीना दूभर हो गया है। कप्तान ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मंगलौर निवासी शहजाद, दतियाना निवासी सोनू और लद्दावाला निवासी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी में जुटी है।