फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga bath being robbed by women

गंगा स्नान के लिए जा रही महिलाओं से लूट    

Fri, 11 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ganga bath being robbed by women
लूट की जानकारी देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के लिए हरियाणा से शुक्रताल जा रही इनोवा में सवार महिला तीर्थ यात्रियों से बाइक सवार बदमाशों ने दस हजार की नगदी और करीब छह तोले सोना लूट लिया। पीड़ित पक्ष ने शुक्रताल पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। तितावी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।    
विज्ञापन


हरियाणा के करनाल सदर कोतवाली के कुराडी निवासी गुरुचरन सिंह पुत्र शेर सिंह इनोवा गाड़ी चलाता है। बुधवार सुबह वह अपनी गाड़ी में करनाल की कौशल्या देवी के साथ छह अन्य औरतों को लेकर शुक्रताल गंगा स्नान के लिए लेकर जा रहा था। सुबह करीब सात बजे तितावी और बाबरी थाने की सीमा पर लालूखेड़ी गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने इनोवा को ओवरटेक कर रुकवा लिया और रुकते ही चालक की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने महिलाओं से दस हजार की नगदी और करीब छह तौले सोने के जेवर लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष भी पुलिस को बिना सूचना दिए शुक्रताल चला गया। वहां पहुंचकर महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। तितावी पुलिस का कहना है कि मामला शामली जनपद का है।         
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed