{"_id":"5916014e4f1c1bd4338507f9","slug":"five-gangsters-of-interstate-gang-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हाईवे पर ट्रकों से सामान चोरी करने और लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के पास से एक ट्रक, लूट की नगदी और ट्रकों से चोरी किया गया सामान के अलावा अवैध असलाह भी बरामद हुए।
पुलिस लाइंस के सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकारों को पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि नेशनल हाईवे स्थित बरला चौकी उप निरीक्षक राजेंद्र गिरि और नरेश भाटी पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार देर शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या एचआर- 38 एल- 1435 में कुछ बदमाश हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देेने के इरादे से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और इसी दौरान हाईवे पर आए उक्त ट्रक को रोकने प्रयास किया, तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए ट्रक से कूदकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए।
तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, तीन चाकू ,एक ड्रील मशीन मिला। उनकी निशानदेही पर थाना पुरकाजी के भूराहेड़ी बाईपास से तीन मार्च को लूटे गए पतंजलि के टूथपेस्ट की चार पेटी बरामद की। थाने लाकर की गई पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम इरशादुल्ला उर्फ मोदू पुत्र बुंदू निवासी गांव सोदंत थाना किला परीक्षितगढ़, आमिर पुत्र उम्मेद, कलीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासीगण गांव ललियाना थाना किठौर, नूर मौहम्मद उर्फ नूरा निवासी सूजडू और गौरव पुत्र योगेंद्र निवासी निवासी नंगला चीती खुर्जा बताए। फरार बदमाशों के भी नाम मुस्तर त्यागी और अशोक धीमर निवासी सोदंत बताए।
विज्ञापन
हाईवे पर करते थे चोरी और लूट की वारदात
एसएसपी ने बताया किए बदमाश गिरोह बना कर नेशनल हाईवे पर ट्रक लेकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। होटल पर खड़े ट्रकों से सामान चोरी करते थे और मौका मिलने पर लूटपाट भी करते थे। पूछताछ में बदमाशों ने पुरकाजी, छपार, नईमंडी, बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र और उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट की घटनाएं करने का इकबाल किया है।
माल खरीदने वालों को पकड़ा जाएगा
एसएसपी ने बताया कि ट्रक मालिक तालिब निवासी गांव दहता कमालपुर खुर्जा भी गिरोह में शामिल है। उसकी भी तलाश की जा रही है। पूछताछ में इन बदमाशों से उन लोगों की भी जानकारी ली गई, जो चोरी और लूट का माल खरीदते थे और बिकवाते थे। उनको भी पकड़ कर माल बरामद किया जाएगा।
रोड होल्डअप की वारदात भी की थी
एसएसपी ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने गत 30 अप्रैल को छपार थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर रोड होल्डअप की वारदात की थी। बदमाशों ने मार्ग पर पेड़ डालकर दर्जनों वाहनों से की लूटपाट करना कबूल किया है। इसके अलावा मेरठ, बिजनौर, हरिद्वार, रुड़की में की गई एक दर्जन से अधिक लूट व चोरी वारदातों को इकबाल किया है।