{"_id":"5aee03054f1c1b320a8b856e","slug":"firing-in-tejpalheada","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरबाजी को लेकर फायरिंग, दो को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबूतरबाजी को लेकर फायरिंग, दो को गोली लगी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तेजलहेड़ा में कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक वृद्ध को बीचबचाव करते समय गोली लगी। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। अचानक हुई फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल वृद्ध के बेटे की ओर से दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। दोनों पक्ष भिन्न बिरादरी के होने के कारण गांव में तनाव बना है, जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
छपार थाना क्षेत्र के ग्राम तेजलहेड़ा निवासी देवेंद्र चौधरी का बेटा महक सिंह उर्फ छोटू शनिवार दोपहर अपने घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था। कबूतरबाजी को लेकर पड़ोसी कार्तिक, चिंटू पुत्रगण यशपाल गुर्जर से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। छोटू का भाई कपिल उर्फ विपिन उसे बचाने आया।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से कपिल उर्फ विपिन गंभीर घायल हो गया। पड़ोसी जगपाल वाल्मीकि (70) पुत्र आशाराम भी सीने में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से गांव में दहशत फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष से देवेंद्र को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने घायल जगपाल के बेटे बॉबी की तहरीर पर दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण गांव में तनाव बना है, जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी घटना की जानकारी ली तथा पुलिस को मामले में त्वरित
कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बीच बचाव कराते हुए वृद्ध जगपाल को गोली लगी
छपार। तेजलहेड़ा में कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग में वृद्ध जगपाल को बिना वजह गोली लग गई, जिस समय दोनों पक्षों में फायरिंग हो रही थी, उस समय जगपाल वाल्मीकि गली में ही अपने जानवरों को चारा डाल रहा था।
उसने दोनों पक्षों को गोली चलाने से रोका। इसी दौरान एक गोली उसके सीने को पार कर निकल गई। अचानक लगी गोली से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे देख कर परिजनों के कोहराम मच गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पुत्र बॉबी की ओर से पुलिस ने दोनों पक्षों के चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।