{"_id":"5765a0134f1c1bb26511f90d","slug":"fir-against-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझेड़ी संघर्ष में 12 पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बझेड़ी संघर्ष में 12 पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बझेड़ी में हुए संघर्ष में अपनी ओर से 12 लोगों को नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो घायलों का मेरठ में उपचार चल रहा है।
बझेड़ी में शुक्रवार रात निसार और नूर मोहम्मद पक्ष में बच्चों के विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी फायरिंग करते रहे। इस दौरान शहजाद और नूर मोहम्मद घायल हो गए थे। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा था।
एसएसपी के आदेश पर एसआई जितेंद्र सिंह यादव की ओर से बझेड़ी निवासी निसार, शोएब, शहजाद, मूसा उर्फ मुशर्रफ, मुजर्रत हुसैन, जावेद का भतीजा, दूसरे पक्ष के नूर मोहम्मद, शहजाद, मोहतरम, मुस्तकीम, सालिम, आदिक के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने और सात क्रिमिनल एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से तीन खोखे 315 बोर के तमंचे के मिले हैं। एक आरोपी मुजर्रत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसएसआई किरणपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, जिन्हें विवेचना में शामिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संघर्ष में चार लोग शहजाद, नूर मोहम्मद, बशारत और सादिक घायल हुए हैं, जिनमें से शहजाद और नूर मोहम्मद को मेरठ रेफर कर दिया गया है। बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ने गए बच्चों के बीच विवाद हो जाने पर दोनों पक्षों में टकराव हो गया था।