फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fear of assassination of mercenary shooters

भाड़े के शूटरों से हत्या कराने की आशंका

Sat, 11 Nov 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fear of assassination of mercenary shooters
जिला अस्पताल में राधारानी के बेटे आशीष से घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की एटूजेड कॉलोनी निवासी राधारानी की जिस तरीके से हत्या की गई, उससे पुलिस का मानना है कि वारदात योजनाबद्ध तरीके से की गई है। कनपटी पर सटीक निशाना लगाकर गोली मारने से पुलिस को यह भी आशंका है कि हत्या भाड़े के शूटरों से कराई गई है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को अपनी जांच का हिस्सा बनाकर तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस का यह भी मानना है कि बदमाश कई दिनों से वारदात को अंजाम देने के लिए राधा रानी की रेकी कर रहे होंगे और मौका मिलने पर हत्या कर दी। महिला रोजाना ही शाम करीब सवा पांच बजे स्कूटी से दूध लेने अवध विहार जाती थी। शायद यह हत्यारे जानते थे। माना जा रहा है कि हत्यारे अवध विहार से ही राधा रानी के पीछे लगे होंगे। अवध विहार चौराहे से एटूजेड रोड सुनसान है। हत्यारों ने इसी स्थान को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना। जैसे ही महिला कालोनी से पहले सुनसान रोड पर पहुंची, तभी पीछे लगे बाइक सवार बदमाश उसके निकट आए और उसे रुकवा कर कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गए। हत्यारे ने किल प्वाइंट पर ही गोली मारी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या में भाड़े के शूटरों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
बेटे ने की थी लवमैरिज, कोर्ट में चल रहा मामला मुजफ्फरनगर। महिला राधारानी की हत्या में पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल की तो कई बातें सामने में आईं। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक राधारानी के पति ओमकुमार सिंघल सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत थे, जो नईमंडी के गांधी नगर में रहते थे। वहां भी इनकी प्रॉपर्टी है। करीब आठ साल पहले ओमकुमार की अचानक मृत्यु होने पर इकलौते बेटे आशीष सिंघल को सिंचाई विभाग में मृतक आश्रित कोटे में क्लर्क की नौकरी मिली थी। आशीष सिंघल पिता की मौत के बाद एटूजेड कालोनी में मां राधारानी के साथ रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया है कि इसी दौरान शहर की ही दूसरे समाज की युवती से आशीष सिंघल ने प्रेम विवाह किया था। यह शादी सफल नहीं हो सकी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। अब दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार शाम को राधारानी की हत्या होने पर पुलिस उक्त सभी बिंदुओं को भी अपनी जांच में शामिल कर तहकीकात में जुटी है। इंस्पेक्टर नईमंडी कुशलपाल सिंह ने बताया पुलिस उक्त बिंदुओं को भी जांच में शामिल कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
ससुर, साले और पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट मुजफ्फरनगर। नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि मृतका राधारानी के बेटे आशीष मित्तल ने गांधीनगर निवासी अपने ससुर मदन, साले रजत और पत्नी भावना के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि इन्होंने ही उसकी मां की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed