{"_id":"a18605d8c7114bf0409d77e258a3011d","slug":"farmer-muder-in-muzaffarnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटवाड़ा में किसान की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जटवाड़ा में किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। खेत से चारा लेने जा रहे जटवाड़ा गंगनहर पर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर एसपी सीटी श्रवण कुमार, एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली, सीओ भोपा सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि हत्या रंजिशन हुई है। मृतक के तयेरे भाई ने पूर्व प्रधान समेत बारह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। देर शाम हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने ककरौली थाने का घेराव भी किया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी 65 वर्षीय जाकिर पुत्र शफी सुबह करीब साढे़ आठ बजे घर से दरांती लेकर साइकिल से अपने खेत से चारा लेने घर से कहकर गया था। करीब एक घंटे बाद ही जटवाड़ा गंगनहर की पटरी पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जाकिर का गोली लगा शव पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। जानकारी पाकर सीओ सूक्ष्म प्रकाश जानसठ, ककरौली, मीरापुर, रामराज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को शव के पास से एक खोखा भी बरामद हुआ। पास में ही मृतक की साइकिल पड़ी मिली।
घटनास्थल पर नहीं मिला खून
जाकिर का जहां शव पड़ा मिला वहां पर कोई भी खून के निशान नहीं मिले। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं ओर करने के बाद शव को गंगनहर की पटरी पर डाला गया है।
घटनास्थल पर हुई कहासुनी
जाकिर का जहां शव पड़ा था वहां पर जटवाड़ा गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसी बीच मृतक पक्ष के एक व्यक्ति ने एक ग्रामीण को आकर घूंसा मारा और गाली गलौज हुई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को निपटाया।
घटनास्थल से खोखा बरामद
शव के पास ही 315 बोर का एक खोखा पुलिस को पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि जांच को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए खोखा यहां पर डाला गया होगा। क्योंकि मृतक के शरीर से खून नहीं बह रहा था।
दो परिवारों में चल रही है खूनी रंजिश
जटवाड़ा गांव के दो परिवारों में एक जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है, जिसमें करीब आठ हत्याएं हो चुकी हैं। मृतक के तयेरे भाई वहाब ने ककरौली थाने पर पूर्व प्रधान शालीम सहित 12 लोगों जियाउल हक, नईमुल, आस मोहम्मद, जब्बार, सैदा, रईस, आलिम, सईद, अय्यूब, इरशाद उर्फ गांधी, फैयाज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।