{"_id":"579907554f1c1bbf6121e514","slug":"farmer-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान की बरामदगी के लिए लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किसान की बरामदगी के लिए लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पूर्व अकबरगढ़ गांव से अगवा किसान की बरामदगी को लेकर भाकियू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चरथावल-थानाभवन मार्ग पर घंटों जाम लगाए रखा। अपहृत की बरामदगी नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। मुख्यमार्ग पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गांव अकबरगढ़ का किसान सत्यप्रकाश पांच दिन पहले एक युवक के साथ किराये पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजनों ने नौशाद नामक युवक के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पीड़ित परिजन नौशाद का कोई पता और पिता का नाम नहीं मालूम कर पाये थे। अभी तक अगवा किसान की बरामदगी नहीं होने के कारण लोग भड़क गए।
किसान को बरामद कराने को लेकर बुधवार को अकबरगढ़ तिराहे पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। यहां पर उन्होंने जाम लगा दिया। यहां ग्रामीणों द्वारा लगाए जाम में हरियाणा, शामली और राजस्थान के सैकड़ों वाहन फंसे रहे। करीब डेढ़ घंटा मुख्यमार्ग जाम रहने से यात्री और गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़िए बेहाल हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमल सिंह चौहान ने मौके पर पहुुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में जिला मुख्यालय से एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान और अरुण कुमार सिंह ने अपहृत की शीघ्र बरामद करने का भरोसा दिया। उसके बाद जाम खुल पाया। विकास शर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रधान, पूर्व प्रधान भोपाल, चरणा, सलेक चन्द, राजेन्द्र भगत आदि मौजूद रहे।
लापता किसान की तलाश में लगाई गई क्राइम ब्रांच
चरथावल से गायब किसान की तलाश में एसएसपी दीपक कुमार ने क्राइम ब्रांच को लगाया है। गायब किसान की तलाश में लगी टीम को नई मंडी कोतवाली के एक गांव में मोबाइल बंद होने से पहले की लोकेशन मिली है। क्राइम ब्रांच के लोग गांव में किसान के संपर्क तलाशने में लगे हैं। अकबरगढ़ से गायब किसान सत्यप्रकाश की तलाश में चरथावल पुलिस दिन-रात जुटी है, लेकिन पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों के आक्रोश और किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान दीपक कुमार ने मामले में क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है। टीम ने किसान के फोन की लोकेशन का पता लगाया। फोन बंद होने से पहले नईमंडी कोतवाली के एक गांव की लोकेशन बता रहा है। बंद होने के बाद से फोन दोबारा से नहीं खुल पाया है। टीम ने गांव में डेरा जमा दिया है। गायब किसान के गांव से संपर्क सूत्रों को खंगाला जा रहा है। टीम दिन रात केस के खुलासे में लगी है।