फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Engineered Car looted

बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर से कार लूटी 

Fri, 12 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Engineered Car looted
पीड़ित इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर रेलवे फाटक पर बुधवार की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित कर इंजीनियर से उसकी कार और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से इंजीनियर बाल-बाल बच गया। लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ भी की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद उस्मान राज्य सेतु निगम में इंजीनियर के पद पर नियुक्त है। फिलहाल मंसूरपुर में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का काम चल रहा है। बुधवार को इंजीनियर मोहम्मद हुसैन ओवर ब्रिज का काम देखने के लिए आया था। बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह घर जाने के लिए अपनी क्रेटा गाड़ी के पास खड़ा था।
विज्ञापन


इतने में बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे। बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए इंजीनियर से गाड़ी की चाबी छीन ली और करीब पचास हजार रुपये की कीमत का मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से इंजीनियर बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश गाड़ी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की। सूचना पर खतौली पुलिस ने भी हाईवे पर बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी। इसके बावजूद बदमाश पुलिस हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित इंजीनियर की ओर से पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed