फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter in Muzaffarnagar, Police has arrested to accused with 50kg Meat

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: दबोचे गए दो सगे भाई गोकश, पैर में गोली लगने से घायल, 50 किलो गोमांस बरामद

Wed, 17 Nov 2021 11:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Nov 2021 11:28 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में दो सगे भाई गोकशों को दबोचा गया है। पैर में गोली लगने से दोनों गोकश घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से 50 किलो गोमांस बरामद किया है।

विज्ञापन
Encounter in Muzaffarnagar, Police has arrested to accused with 50kg Meat
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाई गोकशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली दोनों गोकश के पैर में लगी। गोली लगने से दोनों गोकश घायल हो गए। पुलिस ने गोकशों के कब्जे से 50 किलो गोमांस बरामद किया है।

विज्ञापन


सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे मुखबिर के द्वारा कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दी गई कि गांव अहरोड़ा पुलिया के पास से दो शातिर गोकश बाइक पर बोरे में गोमांस लेकर गुजरने वाले हैं। चौकी प्रभारी ने पुलिस इंस्पेक्टर को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर पुलिस बल को साथ लेकर पुलिया पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी। पुलिया पर पहुंचते ही बाइक सवार दोनों गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की गोलियां दोनों गोकशों के पैरों में लगी। गोलियां लगते ही दोनों गोकश बाइक सहित गिर गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से बाइक, 50 किलो गोमांश, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए गोकशों ने अपने नाम थाना व गांव ककरौली निवासी राशिद व अरशद हाशिम बताए हैं। दोनों गोकश सगे भाई हैं। पुलिस ने घायल गोकशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गोकश शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों पर गोकशी के अलावा अन्य संगीन धाराओं में भी अलग अलग थानों में एक-एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed