{"_id":"6a96f28d1e82f52e4f0fbc3d","slug":"pcr-van-constable-suspended-for-drinking-alcohol-dtc-employee-sent-to-police-lines-ashram-news-c-340-1-del1011-153067-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पीसीआर वैन में शराब पीता हवलदार निलंबित, डीटीसी कर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पीसीआर वैन में शराब पीता हवलदार निलंबित, डीटीसी कर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संबंधित विभागों ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीसीआर वैन में पुलिसकर्मी और डीटीसी कर्मी के शराब पीने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी हवलदार को निलंबित कर दिया है, जबकि डीटीसी चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पीसीआर पुलिस उपायुक्त सत्यवान गौतम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए घटना की जांच पहले ही की जा चुकी है। गलती करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें दिल्ली पुलिस का एक हवलदार और डीटीसी का एक चालक शामिल है। डीटीसी की ओर से गलत व्यवहार के लिए आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस किसी भी तरह के गलत व्यवहार का समर्थन नहीं करती है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं भी आई हैं, जिसमें यूजर्स ने जवाबदेही और सेवा अनुशासन का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शामिल कर्मचारियों की पहचान का खुलासा नहीं किया।