फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat employee riding a bike killed, two others injured in collision with a car on the highway.

Meerut News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार नगर पंचायतकर्मी की मौत, दो घायल

Tue, 01 Sep 2026 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat employee riding a bike killed, two others injured in collision with a car on the highway.
नोट- खबर देहात में ली लगाए
विज्ञापन

- एनएच-34 के मसूरी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, मोबाइल टॉयलेट खराब होने पर रॉग साइड जा रहे थे तीनों
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे (एनएच-34) मसूरी फ्लाईओवर पर दो साथियों के साथ बाइक से रॉग साइड जा रहे हस्तिनापुर निवासी शुभम (26) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की मौत हो गई, जबकि दोनों साथी संजय (46) और मोहित(23) घायल हैं। पुलिस ने कार और बाइक कब्जे में ले ली है।

हस्तिनापुर की वाल्मीकि कॉलोनी निवासी शुभम वाल्मीकि नगर पंचायतकर्मी था। वह मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से मोबाइल टॉयलेट लेकर मेरठ जा रहा था। एनएच-34 के मसूरी फ्लाईओवर पर मोबाइल टॉयलेट के टायर के बोल्ट टूट गए। शुभम ने संजय और मोहित को बुलाया। बोल्ट लाने के लिए तीनों बाइक से फ्लाईओवर पर रॉग साइड से मवाना के लिए आने लगे। कुछ दूर चलने पर ही सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से शुभम कार के नीचे फंस गया और घिसटता चल गया। वहीं, संजय और मोहित भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर इंचौली थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को गंगानगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। इंचौली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार और बाइक को थाने लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मसूरी में हादसा हुआ। घटना के समय एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसमें शुभम की मौत हुई, पोस्टमार्टम कराया गया है। इंचौली थाने में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

घर में पत्नी और बेटी

परिजनों के अनुसार, तीन भाईयों में बिट्टू और विक्की से छोटा शुभम की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सोनम से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। हादसे की जानकारी पर अन्य साथी कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सड़क हादसे में घायल मोहित और संजय की पैर और जांघ की हड्डी टूट गई। दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

-------------------------



नियमों की अनदेखी से एनएच-34 पर दो सप्ताह में 4 लोगों की गई जान, 5 घायल हुए

गंगानगर। एनएच-34 पर बीते 21 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक एनएच 34 पर अलग - अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। 21 अगस्त को सलारपुर गांव में गंगानगर आई ब्लॉक निवासी अमित को एसएफ क्रिकेट बैट फैक्टरी के सामने स्कूल बस ने टक्कर मारी थी। वहीं, 25 अगस्त को मवाना के बिराना गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर सलारपुर में बैरियर से टकराई थी, इसमें सिर फटने से मौके पर ही मौत होगी थी, पत्नी मोना घायल हुई। 27 अगस्त रजपुरा निवासी 17 वर्षीय दसवीं के छात्र अभिषेक को कार ने टक्कर मार दी थी इसमें अभिषेक की मौत हुई, दो साथी आर्यन और उदित घायल हुए। वहीं, मंगलवार को मसूरी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में शुभम की मौत हो गई और संजय और मोहित घायल हो गए।

कम जागरूकता और यातायात नियम की अनदेखी से हुए हादसे

21 अगस्त को अमित क्रॉस बैरियर के ऊपर से कूदकर सड़क पार कर रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी। वहीं, 25 अगस्त को जितेंद्र की मौत हुई, पुलिस को जांच में सामने आया जितेंद्र ने हेलमेट बाइक में बांधा हुआ था, अगर हेलमेट लगा होता तो जान बच सकती थी। वहीं, 27 अगस्त को कार ने 17 वर्षीय अभिषेक को टक्कर मारी तो उस समय वह फ्लाईओवर पर दौड़ लगाकर आ रहा था, जबकि रजपुरा फ्लाईओवर पर सर्विस रोड मौजूद है। वहीं, मंगलवार को हुए हादसे में तीनों फ्लाईओवर के ऊपर रॉन साइड पर चल दिए, तेज रफ्तार कार चालक नियंत्रित नहीं कर सका और टक्कर हो गई।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed