फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgs

Noida News: दहेज में 10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की छत से गिराकर हत्या का आरोप

Tue, 01 Sep 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
fdgs
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में दहेज की मांग पूरी न होने पर करीब 25 वर्षीय विवाहिता की छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए मामले में पति और ससुर को हिरासत में लिया है। बुलंदशहर निवासी चंद्र प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रचना की शादी वर्ष 2025 में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी निवासी आकाश के साथ की थी। आकाश निजी कंपनी में नौकरी करता है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आकाश और उसके परिजन रचना से गाड़ी खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रचना को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पिता के अनुसार मंगलवार सुबह रचना को छत से नीचे गिरा दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रचना के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने ससुराल पक्ष से घटना के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिकायत के आधार पर पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed