फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eastern UP district jail

पूर्वी यूपी की जेलों में जाएंगे 15 बंदी 

Wed, 11 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eastern UP district jail
जेल - फोटो : jail
जिला कारागार में बंदियों के बवाल के मामले में शासन ने जेल अधीक्षक से बवालियों की सूची तलब कर ली है। जेल प्रशासन ने 15 बंदियों की सूची शासन को भेजी है। शासन के आदेश मिलते ही आईजी कारागार इसी हफ्ते बंदियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जेलों में शिफ्ट कर देंगे। 
विज्ञापन


जिला कारागार में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शनिवार को बैरक नंबर-17 और 18 के बंदियों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान दर्जनभर बंदी लहूलुहान हो गए थे। बाद में डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ जेल पहुंचकर स्थिति को संभाला था। अगले दिन डीआईजी कारागार ने भी मामले की जानकारी ली थी। इस मामले में शासन ने आईजी कारागार के माध्यम से बवालियों की सूची मांगी हैं।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पंद्रह बंदियों की सूची शासन को भेज दी गई है। जिसमें बवाल करने वाले सभी बंदी शामिल है। बवालियों को किसी भी कीमत पर जेल में नहीं रहने दिया जाएगा। सभी पूर्वी उत्तर प्रदेश की जेलों में शिफ्ट होंगे। शासन के आदेश आईजी कारागार  के माध्यम से मिलते ही इसी हफ्ते सभी बवालियों को यहां से भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तत्कालीन व्यवस्था के चलते डीएम के आदेश पर छह बंदियों को जिले से मिलती हुई जेलों में भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर दूसरी जेलों में भेजे जाने की प्रक्रिया का पता चलते ही बवाल काटने वाले बंदियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अभी भी दोनों पक्षों में तनातनी जारी है, लेकिन दूसरी जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया के शुरू होने का पता चलते ही दोनों पक्षों के बंदियों के चेहरों पर तनाव हैं। नाम पता नहीं चलने के कारण बंदी अपने आकाओं से भी जुगत नहीं भिड़ा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed