{"_id":"571e6ec24f1c1bed50a91ae0","slug":"double-murder-in-the-bhikki-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिक्की गांव में संपत्ति के विवाद में हुए दंपति का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिक्की गांव में संपत्ति के विवाद में हुए दंपति का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
दंपति की हत्या के मामले में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिक्की गांव में किसान दंपति की हत्या में अभी तक की जांच पड़ताल में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे और पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है। वारदात को लेकर सोमवार सुबह तीन बजे डीआईजी एके राघव ने घटनास्थल का दौरा कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भिक्की में रविवार देर रात किसान सतपाल शर्मा और उसकी पत्नी सुभाष देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड से गांव में अफरातफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा।
एसएसपी की ओर से घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। अभी तक की पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि मृतक का अपने खानदानी भाइयों से घेर और रामराज की छह बीघा भूमि के बंटवारे और डेढ़ लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इसको लेकर ही सतपाल और उसकी पत्नी की हत्या हुई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने परिवार के ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शहर की नई मंडी कोतवाली में सीओ मंडी अरुण कुमार दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
सोमवार को सिखेड़ा थाने में इस मामले में मृतक के छोटे बेटे अजय की ओर से परिवार के ही राजकुमार और उसके पुत्र मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर देर देर रात करीब तीन बजे डीआईजी सहारनपुर एके राघव ने भिक्की पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
नेताओं ने दुख प्रकट किया
भिक्की के किसान सतपाल और उसकी पत्नी का शव सोमवार शाम गांव पहुंचा। पूरे गांव में गम को माहौल है। सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य पति पुष्पांकर पाल, प्रधान प्रमोद शर्मा, राकेश शर्मा, रामनिवास पाल आदि मौजूद रहे।