फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi Police raising father-son

पिता-पुत्र को उठा ले गई दिल्ली पुलिस 

Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police raising father-son
हनीट्रैप की आरोपी युवती। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। गुजरात के भाजपा सांसद के हनीट्रैप मामले में दिल्ली पुलिस ने युवती के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में पुलिस की टीम दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। पुलिस को शक है कि युवती के पास हनीट्रैप के जरिए वसूली गई करोड़ों की रकम है। जिसे उसने प्रापर्टी में निवेश कर रखा है।
विज्ञापन


गुजरात की वलसाड़ सीट से भाजपा सांसद डॉ केसी पटेल के हनीट्रैप का मामला सुर्खियां बना हुआ है। दरअसल, गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीतिखंड भवन के फ्लैट में रहने वाली मुजफ्फरनगर की युवती के खिलाफ सांसद ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में रंगदारी का मामला दर्ज कराया है। सांसद ने तहरीर में कहा कि युवती ने पहले उनसे जान-पहचान की और बाद में उन्हें चाय पर अपने फ्लैट पर बुलाया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया, जिसके पीने से उन्हें होश नहीं रहा। इसके बाद युवती ने उनके आपत्तिजनक हालत में वीडियो और फोटो तैयार किए। युवती ने फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए सात करोड़ रुपये की डिमांड की। युवती भी सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस युवती को लेकर मुजफ्फरनगर आई। साथ ही युवती के सहयोगी पीनना गांव के आरोपी की तलाश में भी दबिश दी गई। उसके घर से कुछ कागजात भी कब्जे में लिए गए हैं। आपराधिक प्रवृति के इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह हनीट्रैप की वसूली में सहयोग करता था। कई मामलों में उसने भूमिका निभाई है। दिल्ली पुलिस ने देर रात युवती के पिता और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। युवती का भाई शामली में सरकारी अस्पताल में संविदा कर्मचारी है। पुलिस दोनों से युवती की संपत्ति के बारे में पूछताछ कर रही है। गांव में दो घंटे तक हुई जांच-पड़ताल में युवती के परिजनों का कहना था कि उनके पास न कोई जमीन है और ही कोई अन्य संपत्ति। दिल्ली पुलिस फिर देर रात दोबारा गांव पहुंची और युवती के भाई को पिता को उठाकर दिल्ली ले गई। दिल्ली में पिता-पुत्र के सामने बेटी से भी पूछताछ हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सफारी गाड़ी खरीदने के बारे में भी जानकारी ली गई। युवती ने बताया कि उसकी सफारी गाड़ी चोरी हो गई थी, तो उसने दूसरी नई गाड़ी खरीद ली थी। बाद में चोरी हुई गाड़ी भी मिल गई। फिलहाल वह दो गाड़ियां रखे हुए थी। पुलिस के एक सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस ने युवती से पूछा कि उसका कोई बिजनेस नहीं, कोई नौकरी नहीं, गांव में जमीन नहीं तो फिर इतनी शान-ओ-शौकत की जिंदगी कैसे जी रही थी। इस पर उसके पिता और भाई भी निरुत्तर हो गए। उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed