फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of newborn baby

नवजात बच्चे की मौत पर हंगामा, हॉस्पिटल में की तोड़फोड़, लापरवाही का आरोप 

Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Death of newborn baby
अस्पताल में हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नवजात बच्चे की मौत होने पर नर्सिंगहोम में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने परिजनों को समझाबुझा कर मामला शांत किया। बच्चे के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के के कुंदनपुरा निवासी सचिन शर्मा की पत्नी शिल्पी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को अंसारी रोड स्थित डॉ मंजू प्रवीण के विमला मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देर रात शिल्पी ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर जमकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर के यहां गर्भवती का लगातार उपचार चलता रहा, मगर डॉक्टर के बजाए स्टाफ नर्स ने डिलीवरी कराई। आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई। हॉस्पिटल पर हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाल संजीव शर्मा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाबुझा कर शांत किया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि सचिन शर्मा की ओर से महिला डॉक्टर मंजू प्रवीण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, आरोपी महिला डॉक्टर का कहना है कि कोई लापरवाही नहीं हुई, महिला को मृत बच्चा हुआ है। 


एक्सपायरी दवा बेचने का आरोप 
मुजफ्फरनगर। दोपहर को बच्चे के परिजनों ने हॉस्पिटल पर फिर हंगामा किया। उनका आरोप था हॉस्पिटल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर पर भी एक्सपायरी दवाइयां बेची जा रही हैं। रात में उन्हें जो दवाई दी थी, वह एक्सपायरी थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने फिर मौके पर जाकर जांच करवा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed