फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of maiden in village Tawli

भाई तमंचे से करना चाहता था खुदकुशी, छीनाझपटी में गोली लगने से बहन की मौत

Fri, 25 Aug 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death of maiden in village Tawli
गांव में मामले की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में परिवार के बीच हुई कहासुनी के दौरान भाई से तमंचा छीनने के प्रयास में अचानक चली गोली से बहन की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में शव दफनाने की तैयारी में जुटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की ओर से पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


शाहपुर के गांव तावली निवासी तहसीम पुत्र यासीन कई माह से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा है। जिसकी पुलिस को तलाश है। बुधवार को भी पुलिस ने उसके घर दबिश डाली थी, मगर वह नहीं मिला। बृहस्तिवार सुबह वह घर पहुंचा तो परिजनों ने लगातार पुलिस आने की बात कहकर तहसीम से कोर्ट में पेश होने को कहा।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। कहासुनी ज्यादा बढ़ी तो तहसीम मकान में रखा तमंचा उठा लाया और अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को गोली मारने की धमकी दी। भाई को ऐसा करते देख वहां खड़ी उसकी बहन आबिदा (22) ने विरोध किया और तहसीम से तमंचा छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गोली चल गई, जो आबिदा के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आबिदा की मौत से परिजनों में अफरातफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफनाने की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता यासीन की ओर से तहसीम के खिलाफ गैरइरादतन कत्ल का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहन की मौत होते ही आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  

छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी  
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव में छात्रा ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रेमी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा दिया। ऑनरकिलिंग की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस की जांच-पड़ताल में मृतका के बैग से मिले सुसाइड नोट से आत्महत्या करने का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

पुलिस के मुताबिक मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा का गांव के ही रहने वाले पड़ोसी युवक से प्रेस प्रसंग चल रहा था। परिजनों को पता चलने पर इसको लेकर बुधवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने अपने ही मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रेमी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।  

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने डॉग स्क्वॉड और फारेंसिक टीम को बुलवाकर जांच-पड़ताल कराई। जांच-पड़ताल में मृतका के हाथ पर लिखा था कि पापा मेरी लाल फाइल में एक पर्चा है। उसे जरूर पढ़ लेना, बैग में है पर्चा। पुलिस ने बैग की तलाश ली तो उसमें पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने का सुसाइड नोट निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पिता को हिरासत में लिया है। 

संदिग्ध हालात में युवती की मौत      
शहर कोतवाली के एक गांव में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती प्रेम-प्रसंग के चलते कुछ दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। पुलिस को ऑनरकिलिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। गांव जाकर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बुखार से युवती की मौत बताया। शहर कोतवाल का कहना है कि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के बेटी की बुधवार रात अचानक मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए शव को दफनाया दिया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को किसी ने ऑनरकिलिंग की सूचना देते हुए बताया कि युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पूर्व लड़के पक्ष ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।


युवती के परिजनों ने लड़की का रिश्ता तय कर दिया था, परंतु वह कुछ रोज पहले घर से लापता हो गई थी। दो दिन पूर्व युवती घर लौट आई थी। बुधवार की रात्रि में युवती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गांव जाकर जानकारी ली, तो परिजनों ने बताया कि बुखार के कारण युवती की मौत हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस लौट आई। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed