फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body found in Gadag village

जंगल में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 24 Apr 2019 12:31 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 24 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Gadag village
महिला की लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भोपा क्षेत्र के गांव गादला के जंगल में  एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पहचान के लिए आसपास के थानों की पुलिस को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी इमरान के खेत शाहदरा मजरे में है। उसने अपनी जमीन गांव के ही ब्रजपाल को बटाई पर दी रखी है। मंगलवार सुबह ब्रजपाल परिजनों के साथ गन्ने की छिलाई कर रहा था। इसी दौरान उसका बेटा आलोक जब खेत के अंदर गया तो वहां एक महिला की लाश पड़ी थी। उसने लाश देख कर शोर मचाया तो परिजन मौके पर आए। महिला की लाश देख ग्राम प्रधान अशोक को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


जंगल में महिला की लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई तथा मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रधान की सूचना पर भोपा इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह मिल पुलिस बल समेत मौके पर आए। कुछ देर बाद सीओ राममोहन शर्मा और एसपी देहात आलोक शर्मा ने भी मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वह नारंगी रंग का सूट और सलवार पहने थी। बाएं हाथ पर ओम लिखा था। गले में मोती की माला पहने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन पर निशान था तथा मुंह से खून बह कर सूख चुका था। कुछ दूरी पर एक बच्चे की शर्ट, एक थैला जिसमें दवाई थी, चप्पल और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल से सिम गायब था। पुलिस का अनुमान है कि महिला को कोई यहां लेकर आया और बाद में उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। मर्डर करीब दो दिन पहले किया होगा। ग्रामीणों की भीड़ भी मृतका की पहचान नहीं कर सकी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डॉग स्क्वाड से ली मदद
भोपा। अफसरों ने मौके पर डॉग स्क्वाड भी बुलाया। डॉग कुछ दूर कच्चे रास्ते पर जाकर वापस घटनास्थल पर आ गया। पुलिस का अनुमान है कि किसी वाहन से महिला को यहां कच्चे रास्ते तक लाया गया। इसके बाद पैदल उसे यहां लाकर मर्डर किया गया है।

दुष्कर्म की भी आशंका
भोपा। महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी इससे इंकार नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की संस्तुति की है।


गादला के जंगल में महिला की लाश मिली है। प्रथम दृष्यता जिसकी यहीं पर लाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है - आलोक शर्मा, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed