फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughter's boyfriend's murder

एलान कर बेटी के प्रेमी की हत्या, एक माह पहले ही दे दी थी धमकी

Wed, 09 May 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Daughter's boyfriend's murder
पकड़ा गया बेटी के प्रेमी की हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी क्षेत्र निवासी ने बेटी के प्रेमी विकास की एलानिया हत्या कर सनसनी फैला दी। उसने एक माह पहले ही विकास को धमकी दे दी थी। कहा था कि यदि अब दोबारा घर आया तो गोली मार कर खोपड़ी उड़ा दूंगा। सोमवार रात को उसने बेटी से मिलने आए विकास की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


शहर के एक कॉलोनी निवासी की तीन बेटियों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी इंटर में और छोटी बेटी हाईस्कूल में पढ़ती है। बेटा कक्षा सात में पढ़ता है। राजमिस्त्री होने के कारण आरोपी सीमेंट की दुकान पर जाता था, जहां पर उसकी जान पहचान रामकुमार से हुई थी। दोनों का घरों पर भी आना जाना था।
विज्ञापन


करीब छह माह पहले विकास का पिता के दोस्त की छोटी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को होने पर विकास के घर पर आने जाने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस के अनुसार एक माह पहले विकास को हत्यारोपी ने अपने घर पर देख लिया था, तब उसने विकास और उसके परिजनों को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि विकास दोबारा उसके घर पर आया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दूंगा। पुलिस के अनुसार इस धमकी का असर प्रेमी युगल पर नहीं पड़ा। सोमवार रात धूल भरी आंधी चली तो बिजली चली गई। इसी का फायदा उठा कर विकास अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।

लड़की ऊपरी मंजिल पर थी, जबकि उसका पिता नीचे सो रहा था। आंधी आने के कारण उसकी आंख खुल गई। उसे ऊपरी मंजिल पर किसी के होने का शक हुआ। वह तमंचा लेकर ऊपरी मंजिल पर पहुंचा, तो वहां विकास को पाया। खफा हत्यारोपी ने उसे दबोच लिया और बालकनी में उसे नीचे गिरा कर कनपटी से तमंचा सटा कर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। 

विकास की हत्या कर हाथ में रखा तमंचा 
मुजफ्फरनगर। विकास की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके हाथ में तमंचा थमा दिया। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में जाग हुई, लोग घरों से बाहर निकल कर आरोपी के घर आए, तो उसने लोगों को बताया कि घर में बदमाश आए थे, परिजनों ने शोर मचाया तो बदमाशों की गोली से ही यह बदमाश मर गया।

सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो अनिल ने पुलिस को भी ये ही कहानी बताई, मगर पुलिस ने जल्द ही उससे सच उगलवा लिया। उसने कहा कि इसे (विकास) एक महीने पहले ही कह था कि यदि वह दोबारा आया तो गोली मार दूंगा। इसीलिए उसने पहले से ही तमंचा खरीद कर रख रखा था।  

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार 
मुजफ्फररगर। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। किसी विरोध आदि की आशंका के मद्देनजर पुलिस मृतक के घर पर तैनात रही। शव यात्रा में भी पुलिस शामिल हुई। उसका अंतिम संस्कार भी पुलिस की मौजूदगी में हुआ। 

परिजनों में मचा कोहराम 
मुजफ्फरनगर। विकास की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। विकास सोमवार रात को घर से निकला था। मंगलवार शाम को घर उसकी लाश पहुंची। परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की लाश देख कर मां लक्ष्मी शव से लिपट कर फफक पड़ी, जिसे देखकर वहां मौजूद भीड़ की आंखें भी नम हो गई। पिता रामकुमार और बडे़ भाई प्रवेश समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 


मोबाइल की डिटेल निकाली जाएगी 
मुजफ्फरनगर। विकास की हत्या के बाद पुलिस ने प्रेमिका को उसके ताऊ की सुपुर्दगी में दिया है। पुलिस उससे बाद में पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की डिटेल भी निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। दोनों के फोन की सीडीआर से पता चलेगा कि दोनों कब से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed