फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   dakati ke khulase ke liye thana ghera

भाकियू ने मंडावली खादर डकैती के खुलासे के लिए थाने को घेरा

Sun, 02 Oct 2016 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डकैती का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव मंडावली खादर में मास्टर सुरेंद्र पुत्र मदनपाल के यहां 5 सितंबर की रात को बदमाशों ने डकैती डाली थी। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर रतनपुरी थाने में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डकैती के खुलासे की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला गंभीर है। पुलिस इस मामले में दोषियों को ही जेल भेजे।  उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डकैती का खुलासा नहीं होता है, तो 5 अक्तूबर को थाने पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस से अपराध पर लगाम लगाने की मांग की।इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। घेराव करने वालों में वालों में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, सुरेंद्र, अंकित, विनोद कुमार, संदीप, कृष्णपाल, मदन गहलौत, लवकुश, विरेंद्र सिंह, अनंगपाल, सुनील कुमार, मनोज शर्मा,  प्रधान राजबहादुर, धनप्रकाश शर्मा, बबलू, रामपाल आदि          शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  आमरण अनशन स्थगित      
मुजफ्फरनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर एक माह के लिए आमरण अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी एवं महामंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि मांगों का सही निस्तारण नहीं किया गया तो संघ पुन: धरना देगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed