{"_id":"57f010334f1c1b565f573e0e","slug":"dakati-ke-khulase-ke-liye-thana-ghera","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मंडावली खादर डकैती के खुलासे के लिए थाने को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू ने मंडावली खादर डकैती के खुलासे के लिए थाने को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 02 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डकैती का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
रतनपुरी के गांव मंडावली खादर में मास्टर सुरेंद्र पुत्र मदनपाल के यहां 5 सितंबर की रात को बदमाशों ने डकैती डाली थी। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर रतनपुरी थाने में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डकैती के खुलासे की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला गंभीर है। पुलिस इस मामले में दोषियों को ही जेल भेजे। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डकैती का खुलासा नहीं होता है, तो 5 अक्तूबर को थाने पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस से अपराध पर लगाम लगाने की मांग की।इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। घेराव करने वालों में वालों में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, सुरेंद्र, अंकित, विनोद कुमार, संदीप, कृष्णपाल, मदन गहलौत, लवकुश, विरेंद्र सिंह, अनंगपाल, सुनील कुमार, मनोज शर्मा, प्रधान राजबहादुर, धनप्रकाश शर्मा, बबलू, रामपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आमरण अनशन स्थगित
मुजफ्फरनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर एक माह के लिए आमरण अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी एवं महामंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि मांगों का सही निस्तारण नहीं किया गया तो संघ पुन: धरना देगा।