फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cut your throat with a knife

बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने चाकू से खुद का गला रेता

Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cut your throat with a knife
घटनास्थल से बरामद चाकू। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने चाकू से अपना गला रेतकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर अधेड़ के शव को कब्जे में ले लिया है। अधेड़ का एक बेटा संगीन अपराधों में जेल में बंद है।  
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी सुलेमान (45) पुत्र अशरफ काफी समय से बीमार चल रहा था। सुलेमान को अक्सर दौरा पड़ता था। परिजन उसका मेरठ में उपचार करा रहे थे। बीते कई रोज से सुलेमान मानसिक रूप से तनाव में था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सुलेमान घर में रखे चाकू को उठाकर ले गया। परिजनों ने उसे समझाया, लेकिन उसने चाकू किसी को नहीं दिया। इसी बीच सुलेमान ने मकान के एक कमरे में खुद को कैद कर लिया।
विज्ञापन


इसको लेकर सुलेमान की पत्नी मुरशिदा, बेटी शबनम, बेटा बिलाल, कबीर, नदीम  ने बाहर आकर शोर मचाया। मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए। किसी प्रकार से  दरवाजा तोड़कर लोग भीतर घुसे तो हतप्रभ रह गए। सुलेमान ने चाकू से अपना रेत रखा था और लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से सुलेमान को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सुलेमान इससे पहले भी अपनी जान देने की कोशिश कर चुका था। मृतक का एक बेटा चोरी और अन्य संगीन अपराधों के चलतेे जेल में बंद है। आत्महत्या का रूप देकर पत्नी मुरशिदा बेहोश हो गई, जबकि पिता को लहूलुहान हालत में पाकर बच्चों की चीख निकल गई। पिछले पांच साल से सुलेमान बीमार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed