फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cut a seller truck theft arrested

चोरी के ट्रक काटकर बेचने वाला गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cut a seller truck theft arrested
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी के ट्रकों को काटकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस को कटे हुए ट्रक के पार्ट्स और कागजात मिले हैं। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली  में सीओ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा रोजाना शहर के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। शनिवार देर रात टीपीनगर क्षेत्र  में एसओ रोजंत त्यागी ने चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली के रामपुरम निवासी इसरार कुरैशी पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चोरी के ट्रकों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने का काम करता हैं। पुलिस ने उसके पास से ट्रक का इंजन, एक्सल, डीजल की टंकी, दो रिम, स्टेरिंग, एलपीजी सिलेंडर, गैस कटर, बोनट, नट-बोल्ट आदि सामान बरामद किया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पास से कई ट्रकों के कागजात भी पुलिस को मिले है। एसओ के अनुसार  आरोपी काफी दिनों से चोरी के ट्रकों को काटकर बेचने का काम करता आ रहा था। पुलिस इसके और बाकी साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपी को पकडने वाली टीम एसओ रोजंत त्यागी, एसआई जितेंद्र सिंह यादव, प्रदीप त्यागी, अशोक  खारी, मोहित त्यागी, नितिन चौधरी, लालजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed