फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crooks had come to kill

यासीन की हत्या करने ही आए थे बदमाश

Sun, 05 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Crooks had come to kill
मृतक यामीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
डकैती के बाद यासीन को जंगल में ले जाने के पीछे डकैतों की मंशा जाहिर करती है। हत्यारों का उद्देश्य यासीन की हत्या ही था। पुलिस को उलझाने के लिए ही हत्यारों ने पहले डकैती की वारदात की हो सकती है। परिजनों के अनुसार डकैतों को जो मिला सब ले गए, इस दौरान किसी परिजन ने कोई विरोध भी नहीं किया। डकैती के बाद यासीन को ही जंगल की तरफ ले जाना संदेह को जन्म देता है। यदि डकैतों को विरोध स्वरूप हत्या करनी होती तो मौके पर ही करते। पुलिस भी इसी तथ्य को ध्यान में रखकर अपनी जांच कर रही है। पुलिस डकैती की घटना को पारिवारिक रंजिश में हत्या मानकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


बदमाशों की नजरों से कमरे में एक मोबाइल बच गया था। जबकि बाकी मोबाइल बदमाश अपने साथ ले गए थे। उसी मोबाइल से यासीन के बेटे राशिद ने यूपी डायल- 100 पर पुलिस को फोन किया था। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ही कमरे से परिवार के लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर गांव में भी जाग हो गई थी। पुलिस के आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों को साथ लेकर यासीन का शव बरामद किया और बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग की। घंटों बाद मकान के पीछे गेहूं के खेत में यासीन का शव पड़ा मिला। यासीन के सिर में दो गोली लगी थी। यासीन का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अंधेरे में टॉर्च से खंगाला पूरा मकान      
यासीन के दामाद बाबू ने बताया कि चार-पांच दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ था। इसलिए गांव की बिजली आपूर्ति ठप थी। बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर टॉर्च से पूरा घर खंगाला। बदमाश यासीन के मकान में खंभे पर चढ़कर अंदर कूदे।

बदमाशों को पहले से ही जानकारी थी कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है और बिजली के खंभे पर चढ़ने से करंट नहीं लगेगा। इसलिए सभी बदमाश खंभे पर चढ़कर मकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। बाबू ने बताया कि कुछ बदमाशों ने अपने चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था और कुछ बिना कपड़ा बांधे हुए थे। मकान में अंधेरा होने से बदमाशों की पहचान भी नहीं हो सकी। महिलाएं पूरी तरह भयभीत थी।      

   
हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद भी संभव   
मंसूरपुर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि यासीन की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। पुलिस इसे भी जोड़कर जांच पड़ताल में जुटी है। इंस्पेक्टर ने इस घटना का शीघ्र खुलासा करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed