फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between the two sects in the Kawal

कवाल में दो संप्रदायों के बीच संघर्ष, एहतियातन पुलिस बल तैनात      

Mon, 03 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Conflict between the two sects in the Kawal
संघर्ष के बाद कवाल गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव कवाल में नाली पर चैनल लगाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच संघर्ष हो गया। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठियां फटकार कर खदेड़ा। सीओ और इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।      
विज्ञापन


जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल के मोहल्ला कोटला में रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगाने का काम चल रहा है। मोहल्ले में दरियाव के मकान के पास एक चैनल लगा हुआ था। रविवार को मजदूरों ने उसे उखाड़ दिया। श्रमिकों ने नाली ठीक करने के बाद दोबारा चैनल लगाने लगे। इस पर दरियाव के पुत्र पंकज ने इसका विरोध करते हुए चैनल मकान से कुछ दूरी पर लगाने को कहा। इस पर आफताब ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आफताब पक्ष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर सीओ एसकेएस प्रताप व इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। अब कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्षों से पंकज पुत्र दरियाव व ताबिश पुत्र आफताब को हिरासत में लेकर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed