फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Communal tension in Muzaffarnagar

युवती से मिलने आए युवक को पीटने पर कच्ची सड़क पर बवाल, बाइक फूंकी  

Sat, 17 Feb 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Communal tension in Muzaffarnagar
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क पर युवती से मिलने उसके घर आए दूसरे समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जिसको लेकर बवाल हो गया। हमलावरों ने युवक की बाइक में आग लगा दी और मारपीट का विरोध करने पर युवती की बहन से भी मारपीट की।
विज्ञापन


मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को हमलावरों की चंगुल से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती की ओर से छह नामजद और सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी आकिब पुत्र आबिद पूर्व में एक कंपनी में काम करता था, जिसके साथ सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क मल्हूपुरा निवासी युवती भी काम करती थी। जिस कारण आबिद का युवती के घर आना-जाना था। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों को उसका युवती के घर आना खटकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आकिब युवती के घर आया था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के करीब एक दर्जन युवकों ने घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने अंदर मकान में बैठे आकिब पर हमला कर दिया। मकान में बाहर खड़ी उसकी बाइक में भी आग लगा दी।

मारपीट का युवती की छोटी बहन ने विरोध किया तो हमलावरों ने उससे भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। अचानक हुए घटनाक्रम से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह शहर के तीनों थानों के पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हमलावरों के चंगुल से बचाया और दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया।

घटना से मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बन गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। बाद में युवती ने सिविल लाइन थाने पर विशाल वाल्मीकि पुत्र पाल्ले वाल्मीकि निवासी गाजावाली, मनोज पुत्र जगदीश, मनोज के भतीजे अभिषेक मल्हूपुरा,


रिंकू पुत्र विनोद निवासी मल्हुपुरा, मन्नी निवासी कच्ची सड़क, दीपक उर्फ सोनू पुत्र सोमपाल को नामजद करते हुए उनके सात अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि युवती की ओर से बलवा, आगजनी, हमले आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपी सोनू और मन्नी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed