फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   communal tension in Khatauli

खतौली में मामूली बात पर सांप्रदायिक बवाल 

Fri, 06 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
communal tension in Khatauli
खतौली में सांप्रदायिक बवाल के बाद लोगों को समझाते डीएम-एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
ई-रिक्शा की साइड लगने से दो युवकों के बीच हुई मामूली मारपीट सांप्रदायिक बवाल का कारण बन गई। दोनों युवकों ने अपने-अपने मोहल्ले में पहुंचकर शोर मचा दिया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ और हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को भी दौड़ा लिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने स्थिति को संभाला। लाठियां फटकार कर बवालियों को खदेड़ा। एक युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया है। एक और महिला समेत कई के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान निवासी पूर्व सभासद जाहिद का बेटा शावेज ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला होली चौक के पास शावेज की रिक्शा की साइड मोहल्ला देवीदास के रहने वाले वाल्मीकि युवक को लग गई। साइड लगने पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट का मामला दोनों परिवारों के बीच पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर वाल्मीकि और दूसरे संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। परिवार के लोगों और महिलाओं ने घर की छतों पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना के दौरान मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी शादाब आलू गोदाम के पास स्थित अपने मकान से मवेशियों का दूध निकाल कर घर जा रहा था। हमलावरों ने शादाब को घेरकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। 

पथराव में दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग चोटिल हो गए। इस घटना को लेकर नगर में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने का कोशिश की, लेकिन गोलीबारी और पथराव की वजह से पुलिस अंदर नहीं घुस पाई। भीड़ पुलिस के सामने ही पथराव और फायरिंग करती रही। पुलिस ने एकबार गली में घुसने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस को ही दौड़ा लिया। 

बाद में डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी केबी सिंह, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा गया। जिले भर का फोर्स खतौली बुला लिया गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि फायरिंग में देवीदास निवासी चुन्नी पत्नी प्रेम के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है। महिला किस अस्पताल में है, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया। 


पुलिस ने घायल शादाब को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और भारी पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी मोहल्लों में घूमकर माइक के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed