{"_id":"57d3099d4f1c1b3d3b31b2e7","slug":"commotion-by-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने छात्रा के बैग में जबरन डाली पर्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले ने छात्रा के बैग में जबरन डाली पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईमंडी कोतवाली के भोपा रोड स्थित एक कॉलेज के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक ने जबरदस्ती छात्रा के बैग में अपने नाम और मोबाइल नंबर की पर्ची डाल दी। इस हरकत पर छात्रा बिफर पड़ी और उसने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची फैंटम को देख आरोपी मौके से भाग गया।
भोपा रोड स्थित एक कॉलेज के बाहर शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने पर छात्रा अपने घर जा रही थी। उसी समय कॉलेज के बाहर से आए युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू की तो उसने विरोध प्रकट किया। इस पर युवक ने एक पर्ची पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर जबरदस्ती छात्रा के बैग में डाल दिया।
पर्ची डाले जाने से छात्रा बिफर पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां से फैंटम पर दो सिपाही पहुंच गए तो आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। छात्रा ने बैग में डाली गई पर्ची पुुलिस को सौंप दी। पुलिस ने काफी देर तक आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
एसएसपी का दावा हवाई
भोपा रोड स्थित कॉलेज के बाहर सरेराह एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती उसके बैग में पर्ची डाल दी। ऐसे में सवाल उठता है कि घटना के दौरान महिला पुलिस कहां थी। एक सप्ताह पूर्व ही एसएसपी ने सभी कॉलेजों के बाहर महिला पुलिस सिर्फ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए तैनात की थी। शुक्रवार को छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के दौरान वहां से महिला पुलिस पूरी तरह गायब थी।