{"_id":"6b04a81ea26a99001c051c83","slug":"one-suspect-arrested-for-attack-with-a-kirpan-search-underway-for-others-kanpur-news-c-362-1-ka11011-161551-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कृपाण से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कृपाण से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील में रविवार रात नगर कीर्तन के दौरान दो पक्षों में झगड़े के बाद कृपाण से हमले के मामले में स्वरूपनगर पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी रतनलालनगर निवासी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। मामले में तरनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सुमित सिंह, करनदीप सिंह, तूफान सिंह, गुरुप्रीत सिंह व कुछ अज्ञात के खिलाफ हमला करने का आरोप है।
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया था। शोभायात्रा मोतीझील में लाजपत भवन के पास पहुंची। गतका खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने राजवंश सिंह, इश्विंदर सिंह व एक अन्य पर कृपाण से हमला कर दिया था जिससे वे घायल हो गए थे। स्वरूपनगर पुलिस ने घायल राजवंश के पिता सुरेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, चोट पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।