फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CO were target

सीओ अनुज चौधरी तो नहीं थे निशाने पर  

Sat, 30 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
CO were  target
कुख्यात विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
सलाखों के पीछे से हत्या की साजिश रचने के आरोप में कुख्यात विक्की त्यागी की पत्नी मीनू के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में अनुज नाम के व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मेरठ एसटीएफ की ओर से इंटरसेप्ट की गई वॉयस कॉल में जिस अनुज नाम का जिक्र किया गया है, वह सीओ अनुज चौधरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मामले में डीजीपी को भी अवगत करा दिया गया है। जांच की जा रही है कि कॉल का संबंध सीओ अनुज चौधरी से है या नहीं।
विज्ञापन


बता दें कि जेल में बंद कुख्यात विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी ने गाजियाबाद की एक महिला से बात कर अनुज नाम के व्यक्ति की हत्या करने के लिए सुपारी किलर की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इस कॉल को मेरठ एसटीएफ ने इंटरसेप्ट के जरिए सुना था। मामले में आईजी सुजीत पांडेय की ओर से गहनता से जांच के निर्देश दिए गए। हालांकि मीनू ने अपने बच्चों की कसम खाते हुए सफाई दी थी कि उसने किसी को कोई कॉल नहीं की। लेकिन जांच में कुछ क्लू सामने आने पर शुक्रवार को एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर नई मंडी थाने में मुकदमा कायम किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, मुकदमे में जिस अनुज का जिक्र किया गया है, वह कौन है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यह अनुज पुलिस महकमे का सीओ अनुज चौधरी है। अनुज की तैनाती इन दिनों पीएसी में है। अनुज अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी हैं। खेल कोटे से ही उन्हें नौकरी मिली है। अनुज चौधरी से बात की गई तो उन्होंने एसटीएफ की पकड़ में आए मामले को गंभीर बताया है। सीओ ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि यह अभी जांच का विषय है कि जिस अनुज नाम के व्यक्ति की हत्या की प्लानिंग की बात सामने आई है, वह सीओ अनुज चौधरी है या कोई और अनुज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनुज से क्या है मीनू की अदावत
पिछले साल कोर्ट में पेशी के दौरान जेल से आए कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी। मौके से ही सागर मलिक नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया था। वारदात के वक्त कचहरी में सीओ एसटीएफ अनुज चौधरी भी मौजूद थे। घटना के बाद वह सादी वर्दी में मौके पर पहुंचे थे। हालांकि जांच के दौरान सीओ अनुज का कहना था कि वह सहारनपुर की एक विवेचना के सिलसिले में आए थे। जानकारी मिलने पर वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

सीओ का कहना था कि विक्की की हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। विक्की की हत्या में उसकी मां सुप्रभा की ओर से सीओ अनुज चौधरी, तत्कालीन एसओ तितावी सचिन मलिक और एक सिपाही समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। मामले की जांच सीबीसीआईडी में विचाराधीन है। इसके चलते ही वाइस कॉल प्रकरण में अब सीओ अनुज चौधरी का नाम चर्चा में आया है।


मीनू को जाना पड़ सकता है दूसरी जेल
रीढ़ की हड्डी की बीमारी के आधार पर कोर्ट से राहत पाने वाली मीनू को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। मीनू द्वारा गाजियाबाद की महिला से की गई कथित कॉल उसके लिए मुसीबत बनने वाली है। पुलिस प्रशासन और जेल के अफसरों की मंत्रणा के बाद ही मीनू के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छह माह पहले भी मीनू को यहां से स्थानांतरित करने के आदेश शासन से हो गए थे, लेकिन कोर्ट में बीमारी के कागजात पेश कर उसने खुद का बचा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed