फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child car crushed

हादसे में बच्ची की मौत से गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी 

Sat, 13 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Child car crushed
भीड़ द्वारा जलाई गई कार। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खालापार के जामियानगर में वैगन आर कार की चपेट में आकर कुचले जाने से दस वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से गुस्साई भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मौके से लोगों ने एक आरोपी की पकड़कर धुनाई कर दी, जबकि कार चालक फरार हो गया। सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। बालिका के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


खालापार इलाके के जामियानगर निवासी हारुन की दस वर्षीया बेटी सोफिया शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने मकान के सामने खेल रही थी, तभी तेज गति से आती एक वैगन आर कार ने बालिका को कुचल दिया। हादसे में बालिका की मौत हो गई। कार लेकर फरार हो रहे युवकों को लोगों ने घेरा तो वे कार छोड़कर भागे, जिस पर लोगों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर मुहल्लेवालों की भीड़ लग गई। बालिका की मौत से गुस्साई भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। कार चंद मिनटों में ही धू-धू कर जलने लगी। लोगों ने हंगामा कर दिया। पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की गई, जिसे कुछ लोगों ने बचाया। इसी दौरान घटना की खबर पाकर शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा और सीओ सिटी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पहले पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया।


पुलिस ने बालिका का शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इसी दौरान फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया, मगर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लिया। पकड़ा गया युवक खालापार निवासी जैद और फरार चालक शहजाद बताया गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed