फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Caught making factory in titavi

तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी 

Mon, 24 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Caught making factory in titavi
पुलिस ने बरामद किए अवैध असलहे। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर की तितावी पुलिस ने धौलरा के जंगल में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के अलावा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी पवन पुत्र राजसिंह निवासी धौलरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह धौलरा के पास चिरवा टिल्ला के पीछे जसोई बाईपास पर महाबीर के ईंख के खेत में छापा मारा। यहां पर तमंचे बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने ईंख के खेत को चारों ओर से घेराबंदी करके पवन धौलरा को तमंचे बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो मस्कट 12 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 1 मस्कट 315 बोर, 2 अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तमंचा बनाने की फैक्ट्री में और लोग भी शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed