फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car thief caught three members of the gang

मुठभेड़ के बाद पकड़े कार चोर गैंग के तीन सदस्य       

Fri, 28 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car thief caught three members of the gang
पकड़े गए बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के तीन साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से पुलिस को  आठ कारें, एक तमंचा और दो चाकू मिले हैं। बदमाशों को पकड़ने पर एसएपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार रुपयों का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार चोरी करने और फर्जी कागजात बनाकर बेचने वाले गैंग के तीन बदमाशों को पकड़ा है। मौका पाकर तीन बदमाश भागने में फरार हो गए। कप्तान ने बताया कि  कोतवाल पंकज त्यागी को बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कैलावड़ा कांटे के पास छह बदमाश चोरी की कारें बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने कार में बैठे बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख  बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शहजाद पुत्र इशाक, असलम सैफी पुत्र इसलाम सैफी व आजाद पुत्र रियाजुद्दीन बताए हैं। फरार बदमाशों के नाम गांव अंती निवासी मोईन उर्फ मोइनुद्दीन पुत्र हिसामुद्दीन, गुलजार पुत्र हिसामुद्दीन व बिट्टू पुत्र आफाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार मोइन गैंग का मास्टर माइंड है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक स्विफ्ट डिजायर, एक स्विफ्ट वीडीआई, एक इंडिका, एक होन्डा अमेज, तीन मारुति आल्टो व एक मारुति 800  कार मिली है। आरोपियों के पास से  एक तमंचा व दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों बदमाशों को जेल भेज कर फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार रूपयो को इनाम देने की घोषणा की है। 
 
फर्जी प्लेट लगाकर बेचते थे कार
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश  एक्सीडेट  में खतम हुई कारों के कागजात को चोरी की कारों पर फर्जी तरीके से  लगाकर बेचते थे। छह लोग के इस गैंग ने सभी सदस्यों के अलग-अलग काम थे। शातिर पंजाब, हरियाणा आदि से कारे चुराकर उन्हे सस्ते दामों पर बेच देते थे। 

खतौली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों को छह लोगों का गैंग है। इसके दो सदस्य दूसरे राज्यों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा आदि से कारों को चोरी करके लाते थे। दूसरे दो सदस्य उनकी डेंटिग-पेन्टिग और चेसिस व इंजन नंबर चेंज करते थे। तीसरे नंबर के दो सदस्य थानों में जाकर एक्सीडेंट हुई कारों को छुडवाकर उन्हे कबाड़ी के यहां बेच देते थे और उनके कागजात चोरी कर तैयार की गई कार पर लगा देते थे। उसकी बाद पूरा गैंग ग्राहक की तलाश में जुट जाता था। कार तैयार कर उसे सस्ती दाम पर बेच देते थे। 


बदमाशों को पकड़ने  वाली टीम
मुजफ्फरनगर। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र गिरी, एसआई अजय कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबिल सोहनवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, नवीन कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed