फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car robbed

हरिद्वार जा रहे परिवार की कार लूटी

Sun, 22 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Car robbed
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली बाईपास होते हुए हरिद्वार घूमने जा रहे परिवार से चार बदमाश तमंचों के बल पर कार लूटकर ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के घंटों तलाश करने के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


मथुरा के पुष्प विहार जयसिंह कॉलोनी निवासी मनमोहन शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा पत्नी शिखा शर्मा और पुत्र विशेष शर्मा के साथ सिलेरियो कार से हरिद्वार जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे बाईपास पर संगम होटल के पास पंक्चर वाले की दुकान से आगे वह कार रोककर टायलेट कर रहे थे। उसी समय पीछे से आए चार  बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर कार लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


कार के अंदर दो मोबाइल फोन और तीन एटीएम कार्ड भी थे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed