फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cantor found 100 cases of wine

कैंटर में मिली 100 पेटी शराब

Mon, 12 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। रविवार को आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने कैंटर में बने तहखाने से सौ पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की।
विज्ञापन


पकडे़ गए तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने क्षेत्र में शराब मंगाने वालों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

पंचायत चुनाव के चलते जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम और पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

आबकारी निरीक्षक एके मिश्रा व दरोगा करण नागर ने खतौली-जानसठ मार्ग पर भलवा पुलिस चौकी के निकट कैंटर में अवैध रूप से लाई जा रही हरियाणा मार्का शराब की 100 पेटी पकड़ीं।


पुलिस के अनुसार कैंटर में तीन लोग सवार थे, जिनकी पहचान अमित पुत्र पूरनचंद, राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी लोनी बोर्डर गाजियाबाद, रविंद्र पुत्र राजबीर निवासी गांव करनावल जिला मेरठ के रूप में की गई।
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि कैंटर में  शराब की 100 पेटी रखी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed