फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   brother killed in Krvada village

मामूली विवाद में भाई को फावड़े से काट डाला 

Tue, 17 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
brother killed in Krvada village
क्राइम लोगो। - फोटो : crime logo

विज्ञापन
तितावी थानाक्षेत्र के करवाड़ा में खेत पर सिंचाई के लिए नाली को लेकर हुए विवाद में सगे भाई को फावड़े से काटकर मार डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

करवाड़ा गांव के वीरेंद्र,  उपेंद्र, राजेंद्र पुत्रगण जगबीर तीन भाई हैं। वीरेंद्र और  उपेंद्र  के खेत आसपास हैं। तितावी थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार उपेंद्र बड़े भाई  वीरेंद्र के खेत की नाली से अपने खेत में पानी चला लिया करता था। मंगलवार को उपेंद्र को अपने खेत में पानी चलाना था, लेकिन पानी चलाने से पहले उसने भाई वीरेंद्र के खेत की नाली टूटी देखी।
विज्ञापन


इस पर उपेंद्र ने वीरेंद्र से इसका कारण पूछा। वीरेंद्र ने कहा कि उसने अपने खेत की नाली तोड़कर खत्म कर दी है। इस बात पर दोनों के बीच गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। उपेंद्र ने खेत में रखा फावड़ा उठाया और वीरेंद्र  के सिर पर कई वार कर दिए।  इस दौरान वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद उपेंद्र मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक  के पुत्र लव ने घटना की तहरीर दी। उपेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed